रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार, ईशु अग्रवाल को रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक के पद से हटाकर नारायणपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, जिलों और सशस्त्र बल की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल
तबादला आदेश में 2021, 2022, 2023 और 2024 बैच के IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) और नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों की पूरी तबादला सूची
| क्रमांक | अधिकारी का नाम और बैच | वर्तमान पदस्थापना | नई पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | झा अमनकुमार रमनकुमार (2021) | ASP (ऑप्स), बीजापुर | SP (एसआईए), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर |
| 2 | अजय कुमार (2021) | ASP (ऑप्स), नारायणपुर | SP (एसआईबी), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर |
| 3 | आकाश श्री श्रीमाल (2021) | ASP (ऑप्स), भानुप्रतापपुर, कांकेर | AIG (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर |
| 4 | अक्षय प्रमोद सबद्रा (2021) | ASP (ऑप्स), नारायणपुर | AIG (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर |
| 5 | आकाश कुमार शुक्ला (2021) | ASP (ऑप्स), STF, बघेरा, दुर्ग | AIG (एस.एन.टी.एफ.), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर |
| 6 | रोहित कुमार शाह (2021) | ASP (ऑप्स), सुकमा | सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर |
| 7 | रविन्द्र कुमार मीणा (2021) | ASP (ऑप्स), बीजापुर | SP (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर |
| 8 | धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (2021) | नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर | ASP (ऑप्स), कांकेर |
| 9 | ईशु अग्रवाल (2022) | सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर | ASP (ऑप्स), नारायणपुर |
| 10 | मयंक मिश्रा (2022) | नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ | ASP (ऑप्स), सुकमा |
| 11 | वैशाली जैन (2022) | नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव | ASP (ऑप्स), जगदलपुर |
| 12 | विमल कुमार पाठक (2022) | नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री, कोरबा | ASP (ऑप्स), नारायणपुर |
| 13 | हर्षित मेहर (2022) | नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग | ASP (ऑप्स), कोंडागांव |
| 14 | राहुल बंसल (2022) | नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर | ASP (ऑप्स), बीजापुर |
| 15 | अंशिका जैन (2022) | प्रशिक्षु, बिलासपुर | नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर |
| 16 | साकोर मानसी नानाभाउ (2023) | प्रशिक्षु, रायपुर | सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर |
| 17 | आदित्य कुमार (2024) | प्रशिक्षु, राजनांदगांव | नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव |
| 18 | प्रतीक बंसोड़े (2024) | प्रशिक्षु, कांकेर | नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर |
पुलिस मुख्यालय और जिलों में मिली नई जिम्मेदारियां
तबादला सूची के मुताबिक, 2021 बैच के कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं, 2022 बैच के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में ASP (ऑप्स) की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षु अधिकारियों को भी नई पदस्थापना मिली है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत रायपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, राजनांदगांव और अंबिकापुर सहित कई स्थानों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।