November 4, 2026

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के दौरान रविवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वे भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों पर बैठक, नारकोटिक्स पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और IISER के विस्तारित परिसर से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। शाम को वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

सुबह 11:00 बजे: होटल ताज लेक फ्रंट से सड़क मार्ग द्वारा भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे।

  • सुबह 11:25 बजे: भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
  • दोपहर 12:05 से 1:05 बजे तक: राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1:05 बजे: भेल दशहरा मैदान से होटल ताज लेक फ्रंट के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 1:30 बजे: होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक: दोपहर के भोजन के लिए समय आरक्षित रहेगा।

लंच के बाद सरकार के साथ लंबित विषयों पर बैठक

  • दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक: होटल ताज में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों पर बैठक करेंगे।
  • शाम 4:15 से 5:15 बजे तक: नारकोटिक्स विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए समय निर्धारित है।

IISER के विस्तारित परिसर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • शाम 5:15 बजे: होटल ताज लेक फ्रंट से सड़क मार्ग द्वारा IISER के विस्तारित परिसर, भौंरी के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 5:40 बजे: IISER के विस्तारित परिसर पहुंचेंगे।
  • शाम 5:45 से 6:00 बजे तक: विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 6:00 बजे: IISER के विस्तारित परिसर से मुख्य परिसर के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 6:05 बजे: IISER मुख्य परिसर, भौंरी पहुंचेंगे।
  • शाम 6:10 से 7:25 बजे तक: स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

शाम 7:50 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे

  • शाम 7:30 बजे: IISER मुख्य परिसर से भोपाल स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 7:45 बजे: भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
  • शाम 7:50 बजे: विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ट्रैफिक और यात्रा की योजना पहले बना लें

अमित शाह के दौरे के दौरान भेल दशहरा मैदान, होटल ताज लेक फ्रंट और भौंरी स्थित IISER परिसर के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। शहरवासियों को सलाह है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *