November 5, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा-नवरात्रि ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जवान ने दुर्गा पंडालों के भ्रमण पर निकले बजरंग दल के सदस्यों की गाड़ी रुकवाकर उसकी चाबी निकाल ली और उनके साथ गाली-गलौज की। घटना के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद जवान को सिविल लाइन ले जाकर उसका मुलाहिजा और मेडिकल परीक्षण कराया गया।

गाड़ी की चाबी निकालने और गाली-गलौज का आरोप

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल की टीम दुर्गा पंडालों के भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान फेस-1 के पास CAF जवान पवन कुमार ने उनकी गाड़ी रुकवाई और चाबी निकाल ली। इसके बाद जवान पर टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगा।

बताया जा रहा है कि जब टीम के सदस्य जवान के पास पहुंचे, तो उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और जवान के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई।

जवान का कराया गया मुलाहिजा और मेडिकल परीक्षण

घटना की सूचना मिलने के बाद जवान को सिविल लाइन ले जाया गया। वहां उसका मुलाहिजा और मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को भी दी गई है।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कही कार्रवाई की बात

मामले में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जवान का मुलाहिजा कराया गया है। CAF विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अब मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *