November 8, 2026

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में किसी भी तरह का व्यावसायिक या आवासीय कॉम्प्लेक्स नहीं बनाया जाएगा।

विधायक पुरंदर मिश्रा के मुताबिक, निर्माण की योजना बीटीआई ग्राउंड में नहीं, बल्कि उससे लगे सरकारी कर्मचारियों के जर्जर आवासों की जगह पर प्रस्तावित है। पुराने और जर्जर मकानों को हटाकर वहां परिसर बनाने की योजना है।

बीटीआई ग्राउंड में निर्माण को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच विधायक ने ग्राउंड और उससे सटे सरकारी आवासीय परिसर के बीच अंतर स्पष्ट किया है। उन्होंने दोहराया कि प्रस्तावित निर्माण बीटीआई ग्राउंड के लिए नहीं है।

बीटीआई ग्राउंड में कॉम्प्लेक्स बनाना गलत: भूपेश बघेल

गौरतलब है कि गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजधानी के ट्रैफिक और सरकारी बंगलों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि रायपुर के लोगों को ट्रैफिक के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मंत्री और अधिकारी राजधानी में दो-दो बंगले रखे हुए हैं, ऐसे में सभी मंत्रियों को राजधानी का बंगला छोड़ देना चाहिए।

भूपेश बघेल ने बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा था कि ऐसा निर्माण गलत है और इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *