November 9, 2026

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन मिल सकेगा। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। बुजुर्गों और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी का सामना करने वाले हितग्राही नियमानुसार नॉमिनी यानी नामांकित व्यक्ति या OTP आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

खाद्य नियंत्रक ने जारी किया स्पष्टीकरण

रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से लागू हैं।

यदि किसी पात्र हितग्राही का फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में मैच नहीं होता है, तो नियमानुसार अन्य माध्यमों से राशन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। यह व्यवस्था विशेष रूप से बुजुर्गों और उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराने में कठिनाई होती है।

फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने का मतलब राशन से वंचित होना नहीं

खाद्य नियंत्रक ने कहा है कि फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण बुजुर्गों और अन्य पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने संबंधी जानकारी भ्रामक और अधूरी है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान पहले से मौजूद है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे इन व्यवस्थाओं की सही जानकारी प्राप्त करें, ताकि भ्रम की स्थिति न बने। केवल फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता। पात्र हितग्राही नियमानुसार नॉमिनी या OTP आधारित प्रमाणीकरण के जरिए राशन प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *