November 9, 2026

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने जनजातीय गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन और क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से आज नियुक्तियों की सूची जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और राधेश्याम राठिया को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, महेश कश्यप को भी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सत्यानारायण सिंह और विकास मरकाम को सहसंयोजक बनाया गया है। लता उसेंडी, प्रणव मरपच्ची, रूप सिंह मंडावी, डॉ. देवेंद्र माहला और विजय जगत को सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश इकाई ने इन नियुक्तियों के जरिए जनजातीय गौरव दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित नेताओं को सौंपी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *