November 11, 2026

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे का एक टावर वैगन पटरी से उतर गया। घटना स्टेशन से गीता भवन अंडरब्रिज के बीच हुई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वैगन को वापस पटरी पर लाने के साथ ट्रैक सुधारने का काम शुरू किया।

शेड से निकलते ही साइड लाइन पर उतरा वैगन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टावर वैगन रेलवे शेड से निकलकर साइड लाइन पर आ रहा था। इसी दौरान शेड से बाहर निकलते ही उसके चार पहिए अचानक पटरी से नीचे उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अमले में हलचल मच गई।

तकनीकी टीम ने शुरू किया सुधार कार्य

हादसा मुख्य रेल मार्ग के बजाय साइड लाइन पर हुआ, इसलिए मुख्य रेल यातायात पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ा। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ, इंजीनियर और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। क्रेन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से डिरेल हुए टावर वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया।

रेलवे अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *