May 16, 2026

इंदौर राजा हत्याकांड में आरोपियों को लगातार मिल रही जमानत ने पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी सोनम के जेल से बाहर आने के बाद परिवार का दर्द अब खुलकर सामने आ गया है। परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे सामूहिक आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।

राजा रघुंवसी के भाई विपिन ने तीखे शब्दों में कहा कि अब तक इस मामले में चार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जिनमें सोनम का नाम भी शामिल है। राजा हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है। उन्होंने कहा कि “एक-एक कर सभी आरोपी बाहर आ रहे हैं, जिससे हमारा हौसला टूटता जा रहा है। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर न्याय की उम्मीद किससे करें।”परिवार का कहना है कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा कि जिस पर गंभीर आरोप हैं, वह इतनी आसानी से जेल से बाहर आ गई।

ये भी पढ़ें: सोनम की जमानत के बाद राजा के परिवार को जान का खतरा! पिता बोले- मास्टरमाइंड खुलेआम घूमेगा, CM से लगाई गुहार

शिलांग पुलिस पर उठाए सवाल

इसी के साथ उन्होंने शिलांग पुलिस की जांच पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि जांच में कई खामियां हैं और पूरी प्रक्रिया संदिग्ध नजर आ रही है। मेघालय सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए परिजनों ने पूछा कि आखिर किन आधारों पर सोनम को जमानत मिली? क्या जांच इतनी कमजोर थी या फिर कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है?

CBI की मांग

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब परिवार ने साफ तौर पर सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष एजेंसी की जरूरत है।इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *