November 12, 2026

शिवपुरी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के दौरान की गई एक मजाकिया टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही रामकथा के दौरान उन्होंने करवा चौथ के व्रत को लेकर चुटकी ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करवा चौथ को कहा ‘खसम पूजन दिवस’

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि पत्नियां साल में सिर्फ एक दिन पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि बाकी 364 दिन पतियों को ताने सुनने पड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा वीडियो

धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। उनकी इस हास्यपूर्ण टिप्पणी को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। रामकथा के दौरान कही गई यह बात अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *