November 12, 2026

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में जमानत अर्जियों के जल्द निराकरण के लिए सात विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन की इस व्यवस्था का उद्देश्य लंबित जमानत याचिकाओं की सुनवाई में तेजी लाना है।

29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी विशेष सुनवाई

जारी शेड्यूल के अनुसार, सभी सात विशेष पीठें 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक नियमित न्यायिक कार्यवाही पूरी होने के बाद दोपहर 2:30 बजे से जमानत अर्जियों पर सुनवाई करेंगी। इस अवधि में सूचीबद्ध जमानत अर्जियों की सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

इन न्यायमूर्तियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विशेष सुनवाई के लिए गठित एकल पीठों में जस्टिस विवेक रूसिया, जस्टिस आनंद पाठक, जस्टिस विशाल मिश्रा, जस्टिस दीपक खोट, जस्टिस रामकुमार चौबे और जस्टिस बीपी शर्मा सहित अन्य न्यायमूर्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, विविध अपीलों की सुनवाई के लिए जस्टिस प्रदीप मित्तल की एकल पीठ गठित की गई है। यह पीठ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विविध अपीलों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी।

हाईकोर्ट प्रशासन की इस पहल से जमानत अर्जियों और विविध अपीलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *