रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भी दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी दी है, जबकि सोमेश पांडे को उत्तराखंड में नियुक्त किया गया है। पार्टी इन नियुक्तियों के जरिए संबंधित राज्यों में अपने सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने की तैयारी में है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में प्रभारी नियुक्त
जारी सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में मनन दानी और पंजाब में चेतन ब्रागटा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया टीम के प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां
भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने नियुक्तियों की सूची जारी की है। आदेश के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।