November 16, 2026

जिला। जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान चार जिला पंचायत सदस्यों ने विरोध जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभी सदस्य बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर बाद चार सदस्य बाहर निकल आए।

विकास कार्य नहीं होने से नाराज सदस्य

बैठक से बाहर आईं महिला सदस्यों का आरोप है कि उनके क्षेत्रों की लगातार अनदेखी की जा रही है। विकास योजनाओं पर काम नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आने वाले दिनों में जनता के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी।

हर बैठक में उठाया मुद्दा, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने बताया कि वे लंबे समय से स्थिति में सुधार होने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कोई बदलाव नहीं होने पर उन्हें बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे हर बैठक में अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का मुद्दा उठाती रही हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य होते हुए दिखाई दें, लेकिन लगातार उनके कामों की अनदेखी की जा रही है।

प्रशासनिक सूचना नहीं मिलने का भी आरोप

मृदुला भास्कर ने आरोप लगाया कि कई बार उन्हें प्रशासनिक कार्यों की जानकारी तक नहीं दी जाती। बैठक में अपनी बात रखने का अवसर मिलने पर भी सदस्यों को पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्रों के विकास कार्यों की अनदेखी के पीछे पार्टीवाद की राजनीति हो रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *