November 19, 2026

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे पंडरी स्थित निजी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम और नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित विकसित भारत संकल्प पार्क के उद्घाटन में शामिल होंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रति शाह का स्नेह और प्रदेश की शांति, सुरक्षा एवं विकास के लिए उनका सहयोग राज्य के विकास के संकल्प को मजबूती देता है।

पंडरी के निजी अस्पताल के कार्यक्रम में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मंडी रोड, पंडरी स्थित निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए। यहां दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम रखा गया था।

पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

अस्पताल कार्यक्रम के बाद शाह नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचे। यहां शाम 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण निर्धारित था। इसके बाद वे राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना हुए।

राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

अमित शाह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। इस दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम भी निर्धारित था।

समारोह के बाद रात 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर 8:20 बजे दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम तय किया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *