September 23, 2026

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में मंगलवार सुबह हादसा हो गया। पुशर कार की चपेट में आने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (47) के रूप में हुई है।

पुशर कार-2 में आई थी खराबी

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार मेसर्स सहिकॉन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग में एसएसडब्ल्यू के रूप में ‘ए’ शिफ्ट में कार्यरत थे।

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने मैकेनिकल पाली प्रभारी को दी। इसके बाद मैकेनिकल पाली प्रभारी ने विनोद कुमार को पुशर कार-2 की खराबी की जांच के लिए भेजा।

अचानक चल पड़ी पुशर कार

खराबी की जांच के दौरान पुशर कार अचानक चल पड़ी। इसकी चपेट में आने से विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से एमएमपी-1 ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने करीब सुबह 9 बजे विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद संयंत्र में घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना की परिस्थितियों और पुशर कार के अचानक चलने के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *