November 10, 2026

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

छात्रा से छेड़छाड़ और स्कूल में शराब सेवन की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन के खिलाफ शासकीय हाई स्कूल अछोला में कक्षा 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने और विद्यालय परिसर में शराब सेवन करने की शिकायत की गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की।

BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी व्याख्याता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 10 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक अभिरक्षा में रहने के कारण उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। विभागीय आदेश के अनुसार, निलंबन 10 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *