November 9, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की कार्यप्रणाली में लापरवाही के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब मिलने पर अदालत ने आयोग पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही संबंधित अभ्यर्थी को तीन महीने के भीतर मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है।

मामले के अनुसार, अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब थे। बताया गया कि इन पन्नों में 30 अंकों के प्रश्नों के उत्तर लिखे गए थे। इस गड़बड़ी का खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त जानकारी से हुआ, जिसके बाद आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

जांच पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। अदालत ने अभ्यर्थी को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए आयोग पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और यह राशि मुआवजे के तौर पर संबंधित अभ्यर्थी को देने का निर्देश दिया।

जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने आदेश दिया कि CGPSC तीन महीने के भीतर पूरी मुआवजा राशि अभ्यर्थी को अदा करे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *