September 14, 2026
  • सुकमा जिला में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया।
  • बोधराज पाड़र के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62×39 मिमी के 47 जिंदा कारतूस, 7.62×51 मिमी के 2 जिंदा कारतूस और एक एल्यूमिनियम कंटेनर बरामद किया गया।
  • यह अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने चलाया।
  • अभियान मयंक गुर्जर के निर्देशन और रोहित शाह के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
  • तलाशी अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित कैंप लौट आई।
  • पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *