May 16, 2026

हाइकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी सौतेले पिता की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि यदि पीड़िता की गवाही भरोसेमंद और सुसंगत हो तो केवल उसके बयान के आधार पर भी दोष सिद्ध किया जा सकता है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने आरोपी सौतेले पिता की अपील खारिज कर दी। आरोपी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसे पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि पीड़िता ने अपने बयान में लगातार एक जैसी बात कही और लंबी जिरह के बावजूद उसके बयान में कोई बड़ा विरोधाभास सामने नहीं आया। अदालत ने कहा कि बच्ची ने डर और धमकी की वजह से घटना छिपाई थी, लेकिन चाइल्ड लाइन टीम के संपर्क में आने के बाद उसने पूरी घटना बताई।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बच्चों के साथ यौन अपराध बेहद गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में नरमी नहीं बरती जा सकती। कोर्ट ने आरोपी की जमानत निरस्त करते हुए चार सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *