September 15, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में NH-30 की बदहाली देखकर उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अचानक अपना काफिला रुकवा दिया। सड़क पर जगह-जगह जलभराव, जर्जर हिस्से और वाहनों की लंबी कतार देखकर विजय शर्मा खुद मौके पर उतरे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था और मरम्मत के निर्देश दिए।

बारिश के बाद NH-30 पर बढ़ी परेशानी

दरअसल, कवर्धा में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाईवे पर कई जगह सड़क के जर्जर हिस्सों में पानी भर गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

जलभराव और खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, हाईवे पर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आई।

डिप्टी CM ने रुकवाया काफिला

विजय शर्मा इसी मार्ग से गुजर रहे थे। हाईवे की स्थिति देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर उतरकर हालात का निरीक्षण किया।

उन्होंने सड़क पर जलभराव और जर्जर हिस्सों की स्थिति देखी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल जरूरी व्यवस्था करने और सड़क की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो।

बारिश के बीच NH-30 की बदहाल स्थिति को लेकर डिप्टी CM के अचानक मौके पर रुककर निरीक्षण करने की यह कार्रवाई चर्चा में रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *