November 11, 2026

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती।

‘राजनीति में मर्यादा बनाए रखना जरूरी’

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने खरगे की टिप्पणी की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध के दौरान भी सार्वजनिक जीवन की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *