November 25, 2026

बिलासपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर 49 में 27 अक्टूबर को न्यायमूर्ति अजय भनोट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। एसोसिएशन ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा भी की है।

आपात बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल की अध्यक्षता में इस संबंध में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायमूर्ति अजय भनोट के कथित व्यवहार की निंदा करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

एसोसिएशन ने प्रस्ताव में कहा कि अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि हैं और उनके सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए वह प्रतिबद्ध है। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के साथ खड़ा है और उसे पूर्ण समर्थन देता है।

बैठक में ये पदाधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद

बैठक में अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल, सचिव अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष मांडवी भारद्वाज सहित अधिवक्ता विजय साहू, आस्था शुक्ला, राहुल मिश्रा, हरप्रीत भाटिया, प्रज्ञा पांडेय, अमन पांडेय, अभिषेक पांडेय, त्रिवेणीशंकर साहू, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, उज्ज्वल चौबे, लक्ष्मीन कश्यप और दीप्ति शुक्ला उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *