September 21, 2026

उज्जैन। उत्तराखंड के राज्यपाल और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत

राज्यपाल गुरमीत सिंह दोपहर में महाकाल मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और धार्मिक वातावरण की भी सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *