November 10, 2026

बिलासपुर। खेती-किसानी के सीजन को देखते हुए बिलासपुर जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत संचालित सभी कार्यों पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई जाएगी। जिले में 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत चल रहे कार्य बंद रहेंगे। इसके बाद 16 नवंबर से सभी कार्य दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि कृषि कार्यों के दौरान किसानों को पर्याप्त संख्या में ग्रामीण श्रमिक उपलब्ध हो सकें।

खेती के सीजन में मजदूरों की उपलब्धता पर जोर

नवंबर का महीना ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान किसानों को खेतों में विभिन्न कार्यों के लिए मजदूरों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ग्रामीण रोजगार योजना के तहत काम जारी रहने से श्रमिकों की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने 1 से 15 नवंबर तक योजना के सभी कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में ग्रामीण श्रमिक खेती-किसानी के कामों में समय दे सकेंगे, जिससे कृषि गतिविधियों को गति मिल सकेगी।

जिला पंचायत CEO ने दी जानकारी

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार बिलासपुर जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत संचालित सभी कार्य 1 नवंबर से 15 नवंबर तक स्थगित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों की महत्ता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसानों को खेती के लिए आवश्यक श्रमिक उपलब्ध हो सकें।

16 नवंबर से फिर शुरू होंगे कार्य

निर्धारित 15 दिनों का अंतराल पूरा होने के बाद 16 नवंबर से योजना के तहत सभी कार्य फिर से शुरू कर दिए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इस निर्णय का उद्देश्य कृषि सीजन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों की उपलब्धता बनाए रखना और खेती-किसानी के कार्यों को प्राथमिकता देना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *