July 15, 2026

रायपुर: भारतीय युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ संगठन में चुनाव के बीच बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को हटाकर डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य बातें:

  • यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर लगातार विवाद और अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं।
  • चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति बताई जा रही है।
  • डॉ. स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर से जारी स्टार परफॉर्मर सूची के बाद उनके नए प्रभारी बनने की चर्चा को बल मिला।
  • हालांकि, इस बदलाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है।

चुनाव प्रक्रिया में पहले भी आया था विवाद:

  • युवा कांग्रेस चुनाव की घोषणा 24 मई को की गई थी।
  • ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी थी।
  • परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर विवाद के कारण नामांकन प्रक्रिया 15 जून तक स्थगित करनी पड़ी।
  • बाद में स्टार परफॉर्मर सूची को लेकर भी कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

अब नए प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया आगे कैसे बढ़ेगी और संगठन के भीतर चल रहे विवादों का समाधान किस तरह होगा, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *