September 14, 2026

सूरजपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जिले में पदस्थ कुल 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 6 निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

6 निरीक्षकों का तबादला

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षकों को अलग-अलग थानों और रक्षित केंद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है।

  • निरीक्षक नरेन्द्र सिंह — थाना प्रभारी प्रतापपुर से थाना प्रभारी प्रेमनगर
  • निरीक्षक दिनेश पुरेना — थाना प्रभारी ओड़गी से थाना प्रभारी प्रतापपुर
  • निरीक्षक विकास देशमुख — थाना प्रभारी प्रेमनगर से थाना प्रभारी विश्रामपुर
  • निरीक्षक अलरिक लकड़ा — थाना प्रभारी सूरजपुर से थाना प्रभारी ओड़गी
  • निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का — थाना प्रभारी विश्रामपुर से रक्षित केंद्र सूरजपुर
  • निरीक्षक प्रह्लाद कुमार यादव — रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी सूरजपुर

दो ASI के भी तबादले

पुलिस अधीक्षक के आदेश में दो सहायक उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना भी की गई है।

  • सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र जायसवाल — चौकी प्रभारी बसदेई से थाना प्रतापपुर
  • सहायक उप निरीक्षक रघुवंश सिंह — प्रभारी जिविशा से चौकी प्रभारी बसदेई

तत्काल प्रभाव से संभालना होगा नया कार्यभार

आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के कई थानों की कमान भी बदल गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *