June 10, 2026

  • भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात शहर की एक मुख्य पानी की पाइपलाइन फट गई
  • पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया, जिससे मुख्य मार्ग और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव हो गया।
  • सड़क पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
  • प्रभावित क्षेत्र में वेदही अस्पताल के पास की गली में भी जलभराव की स्थिति बन गई।
  • यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली प्रमुख लाइन बताई जा रही है, इसलिए कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद देर रात तक नगर निगम की मरम्मत टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण पाइपलाइन की मरम्मत में देरी हुई।
  • नागरिकों ने पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *