November 18, 2026

बिलासपुर। बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बिलासपुर जिला न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कपिल त्रिपाठी पक्ष के अधिवक्ता आदित्य तिवारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय सुनाया।

2022 में सकरी बाइपास पर हुई थी हत्या

बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को सकरी बाइपास पर कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजू त्रिपाठी हिस्ट्रीशीटर होने के साथ कांग्रेस नेता भी थे। वारदात के बाद पुलिस ने पारिवारिक और जमीन विवाद को हत्या की साजिश की वजह मानकर जांच शुरू की थी। जांच में उनके भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

परिवार के सदस्यों समेत 22 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने कपिल त्रिपाठी के साथ उनके पिता जयनारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी, मुंहबोली बहन कल्याणी, जीजा भरत तिवारी और आशीष तिवारी, रवि तिवारी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों में प्रेम श्रीवास, सुमीत निर्मलकर, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, केदार सिंह, रवि सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी सावन पाठक, अभिषेक मिश्रा, वाल्मिकी उर्फ पप्पू दाढ़ी तथा ताबिज अंसारी सहित कुल 22 लोग शामिल थे।

अदालत के फैसले के बाद इस चर्चित हत्याकांड में सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *