September 16, 2026

अगर आप रोजाना भोपाल मेट्रो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारणी में एक बार फिर बदलाव किया है। नई टाइमिंग 15 सितंबर 2026 से लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के अलग-अलग दिनों में मेट्रो के संचालन समय और ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में बदलाव किया गया है।

सोमवार से शनिवार तक ये रहेगी टाइमिंग

नई समय-सारणी के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक भोपाल मेट्रो सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक संचालित होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए शाम 5 बजे के बाद मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई गई है। अब इस समय के बाद यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी। इससे पहले ट्रेनों के बीच करीब 30 मिनट का अंतराल था।

  • सुभाष नगर से पहली मेट्रो: सुबह 11:30 बजे
  • एम्स से पहली मेट्रो: दोपहर 12 बजे
  • सुभाष नगर से आखिरी मेट्रो: शाम 7 बजे
  • एम्स से आखिरी मेट्रो: शाम 7:30 बजे
  • शाम 5 बजे के बाद फ्रीक्वेंसी: हर 15 मिनट

रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर भी बदला शेड्यूल

रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में यात्रियों को मेट्रो सेवा का ज्यादा समय मिलेगा। इन दिनों मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक संचालित होगी।

वहीं दोपहर 1 बजे के बाद मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर हर 15 मिनट कर दी जाएगी। यानी छुट्टी के दिन दोपहर बाद यात्रियों को मेट्रो के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की यह नई समय-सारणी मंगलवार, 15 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। ऐसे में नियमित यात्रियों को सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले नई टाइमिंग को ध्यान में रखें, ताकि मेट्रो छूटने की परेशानी न हो।

भोपाल मेट्रो की नई टाइमिंग एक नजर में

दिनमेट्रो संचालनफ्रीक्वेंसी
सोमवार से शनिवारसुबह 11:30 से शाम 7:30 बजेशाम 5 बजे के बाद हर 15 मिनट
रविवार/सार्वजनिक अवकाशसुबह 11:30 से रात 8:30 बजेदोपहर 1 बजे के बाद हर 15 मिनट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *