November 11, 2026

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज शाम धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।

दर्शन के बाद बोलीं- आत्मा शुद्ध होने का होता है एहसास

मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भूमि पेडनेकर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जब भी वे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आती हैं, तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे दर्शन के बाद आत्मा शुद्ध हो गई हो।

अभिनेत्री ने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की। उनके मंदिर पहुंचने के दौरान श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान भी उनकी ओर आकर्षित हुआ।

‘दम लगा के हईशा’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

भूमि पेडनेकर जानी-मानी भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2015 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

भूमि पेडनेकर के उज्जैन दौरे के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन और उनकी आस्था चर्चा का विषय रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *