June 15, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज ईआरएसएस 2.0 (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे डायल 112 सेवा में शामिल की गई 400 से अधिक नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नई व्यवस्था के लागू होने से आपातकालीन सेवाओं को और अधिक तेज और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। डायल 112 की नई गाड़ियां आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होंगी, जिससे पुलिस सहायता, दुर्घटना, महिला सुरक्षा और अन्य आपात स्थितियों में लोगों तक जल्दी पहुंचा जा सकेगा।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ईआरएसएस 2.0 के जरिए आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *