July 15, 2026

NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं का लगाया आरोप

राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नेता नितिन चौधरी के नेतृत्व में रविवार शाम अमखेरा चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली, भ्रष्टाचार, लापरवाही और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाल के समय में परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस मामले में जवाबदेही तय करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और NSUI कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *