November 10, 2026

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में चीते की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कराहल ब्लॉक की लहरोंनी ग्राम पंचायत के बमोरी गांव में एक चीते ने घर के बाहर झोपड़ी में बंधे दो गाय के बछड़ों पर हमला कर उन्हें मार डाला। घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है।

घर के बाहर शिकार करता दिखा चीता

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर के अंदर दंपति सो रहे थे। इसी दौरान बाहर से आहट सुनाई दी। जब दंपति ने बाहर आकर देखा तो झोपड़ी के पास चीता बछड़ों का शिकार कर रहा था। यह नजारा देखकर वे घबरा गए और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चीता झोपड़ी के बाहर बछड़ों पर हमला करता दिखाई दे रहा है।

वन विभाग से गश्त और मुआवजे की मांग

घटना के बाद पशुपालकों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि चीता दोबारा गांव की आबादी में आ सकता है। उन्होंने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

इसके साथ ही पशुपालकों ने मारे गए बछड़ों के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग भी की है। अब ग्रामीणों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *