November 26, 2026

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बालाघाट-समनापुर रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा भालू की मौत हो गई। घटना वन विकास निगम लामता के अंतर्गत धापेवाड़ा के सोनबीरी नाले के पास हुई। भालू का सिर धड़ से अलग हो गया था।

रात में हुआ हादसा, ट्रेन की पहचान नहीं

घटना 1 नवंबर की रात की बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भालू किस ट्रेन की चपेट में आई और हादसा किस समय हुआ। घटना के बाद ट्रेन मौके पर नहीं रुकी और आगे निकल गई।

पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

वन विकास निगम लामता का अमला 2 नवंबर को मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई की। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र जारगे ने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई थी।

उनके निर्देश पर वेटरनरी डॉक्टरों से भालू का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *