June 17, 2026

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने दहेजवार जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से नगद और तीन बाइक जब्त किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 5 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दहेजवार गोठान के पास जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस को देख जुआरियों में मची अफरा-तफरी

पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने दीपक गुप्ता पिता श्रवण साव, निवासी ग्राम दहेजवार और रामप्रसाद पिता केशव, निवासी वार्ड क्रमांक 7 बलरामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य जुआरी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 3 हजार रुपये नगद के साथ घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 89/2026 पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *