June 17, 2026

खैरागढ़: नदी किनारे पेड़ से लटका मिला 60 वर्षीय वृद्ध का शव, क्षेत्र में सनसनी

खैरागढ़ जिले के बोड़ला गांव में नदी किनारे एक पेड़ पर 60 वर्षीय वृद्ध का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है। मामला गातापार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन, 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गोवर्धन गोंड़ भालू के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वे मानसिक तनाव से भी गुजर रहे थे।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *