पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सागर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के सीनियर अकाउंट ऑफिसर और एक लिपिक को कथित तौर पर 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों पर मझगवां डैम की नहर का बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

नहर का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, ठेकेदार गौरव तोमर का मझगवां डैम की नहर से जुड़ा बिल भुगतान के लिए लंबित था। आरोप है कि बिल पास कराने के एवज में विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद ठेकेदार ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने सीनियर अकाउंट ऑफिसर और एक लिपिक को 45 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।