November 10, 2026

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के प्रदेश दौरे का सोमवार को दूसरा दिन है। इस दौरान कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठकों का दौर जारी है। सुबह 11 बजे भाजपा विधायकों के साथ बैठक शुरू हुई, जो करीब एक घंटे 40 मिनट तक चली। इसके बाद सांसदों की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

विधायकों के साथ करीब 100 मिनट तक मंथन

विधायकों के साथ हुई बैठक में दीपेश साहू, भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले और रेणुका सिंह सहित कई विधायक शामिल हुए। बैठक में स्मृति ईरानी ने विधायकों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया।

सांसदों के साथ भी हुई बैठक

विधायकों की बैठक के बाद भाजपा सांसदों के साथ चर्चा की गई। इसमें सांसद भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज और कमलेश जांगड़े सहित पार्टी के सभी सांसद शामिल हुए।

बैठक में स्मृति ईरानी के साथ राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। सांसदों के साथ आगामी राजनीतिक रणनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी रही।

मंत्रिमंडल और कोर ग्रुप के साथ भी बैठक

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसदों की बैठक के बाद स्मृति ईरानी राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विशेष बैठक करेंगी। इसके बाद पार्टी की कोर ग्रुप बैठक आयोजित होगी।

दौरे के दौरान विचार परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया जाएगा। इन बैठकों के जरिए प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों, सरकार और पार्टी के बीच समन्वय तथा आगामी राजनीतिक रणनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *