November 23, 2026

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने आदिवासी लोककला पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एक आदिवासी लोकगीत की प्रस्तुति के दौरान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल और नवागत कलेक्टर विवेक कुमार भी थिरकते नजर आए।

आदिवासी लोकगीत पर झूमे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

समारोह में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल उत्सवी बना दिया। आदिवासी लोकगीत के मंचन के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने भी नृत्य में हिस्सा लिया। सांसद, दोनों विधायक, महापौर और कलेक्टर के थिरकने का दृश्य कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा।

सांसद ने भाजपा सरकारों के कार्यकाल की तारीफ की

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीते 70 वर्षों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में जिस गति से विकास हुआ, वैसा विकास गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में नहीं हो सका।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *