November 10, 2026

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की संगठनात्मक बैठकों का दौर समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए रवाना हुईं। इस क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

दो दिवसीय दौरे पर हैं स्मृति ईरानी

बता दें कि स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा ले रही हैं। उनके दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *