November 9, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल के नेहरू नगर इलाके में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी पुलिस विभाग में महिला प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में पेड़ से लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी के साथ नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहता था। बुधवार को नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला।

शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना कमला नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शराब के नशे में पत्नी से विवाद की बात

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक के अक्सर शराब के नशे में रहने और अपनी पुलिसकर्मी पत्नी से विवाद एवं मारपीट करने की बात सामने आई है। हालांकि, युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *