मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

उज्जैन पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत की परंपरा निभाई गई। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने जनरल डॉ. वीके सिंह का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने निर्धारित परंपरा के अनुसार गर्भगृह के बाहर से बाबा महाकाल के दर्शन किए।
देश की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना
दर्शन और पूजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जनरल डॉ. वीके सिंह ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने भगवान से देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
महाकाल परिसर के विकास की सराहना
राज्यपाल ने महाकाल परिसर में हुए भव्य विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकाल परिसर का विकास हुआ है, उसी तरह पूरा देश भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।