November 10, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बीना यार्ड रीमॉडलिंग के बाद रेलवे ने यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके चलते चार मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, दो एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। वहीं, आठ ट्रेनों के प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशनों में भी अस्थायी बदलाव किया गया है।

ये चार मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, बीना और रूठियाई के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनें 26 और 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेंगी।

  • 61611 बीना-रूठियाई मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।
  • 61612 रूठियाई-बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।
  • 61625 बीना-रूठियाई मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।
  • 61626 रूठियाई-बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को रद्द।

दो एक्सप्रेस ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी

बीना स्टेशन पर परिचालन प्रभावित होने के कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों को फ्लाईओवर मार्ग से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें बीना स्टेशन को बायपास करेंगी।

  • 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस: 25 अक्टूबर को आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
  • 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25 अक्टूबर को महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

छह ट्रेनों के प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशन बदले

रेलवे ने छह मेमू ट्रेनों के संचालन में भी अस्थायी बदलाव किया है। इनमें कुछ ट्रेनें बीना के बजाय खुरई, महादेवखेड़ी और मुंगावली स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होंगी या वहीं से रवाना होंगी।

  • 11602 कटनी-बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  • 11601 बीना-कटनी मेमू: 27 अक्टूबर को बीना के बजाय खुरई स्टेशन से रवाना होगी।
  • 11603 कोटा-बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  • 61634 बीना-कोटा मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  • 61633 कोटा-बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय मुंगावली स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  • 11604 बीना-कोटा मेमू: 27 अक्टूबर को बीना के बजाय मुंगावली स्टेशन से रवाना होगी।

दो ट्रेनों का संचालन महादेवखेड़ी स्टेशन से होगा

बीना-कटनी मुड़वारा और कटनी मुड़वारा-बीना मेमू के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

  • 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू: 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग होकर सुबह 10:20 बजे रवाना होगी।
  • 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू: 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन तक विस्तारित रहेगी। यहां इसके पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे है।

रेलवे के इस अस्थायी बदलाव से प्रभावित यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, मार्ग और प्रारंभिक या गंतव्य स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *