May 16, 2026

इमरान खान, खंडवा। एमपी के खंडवा से एक अनोखी प्रेम और आस्था की कहानी सामने आई है। महाराष्ट्र की एक युवती ने अपने प्रेमी संग वैदिक रीति से विवाह कर सनातन परंपरा को अपनाया। खास बात ये है कि इस विवाह का संकल्प भगवान भोलेनाथ के मंदिर महादेवगढ़ में पूरा हुआ।

महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिले की नाजिया शाह ने सनातन धर्म से प्रेरित होकर अपना नाम वंशिका रखा और रावेर निवासी अक्षय के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया। दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए, एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और वंशिका ने सिंदूर धारण कर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। यह प्रेम कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई, जहां दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता आस्था में बदल गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *