रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी प्रबंधन और हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। इस बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग, तहसीलदार रायपुर और नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही।

वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। इसके बाद रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों ने नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी कि हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी कल 17 मई 2026 की सुबह से पुनः अपने कार्य पर लौटेंगे।