May 16, 2026

छत्तीसगढ़ के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोला के पंचायत सचिव कुंदन लाल साहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम खोला के सरपंच पति तुलाराम साहू ने अभनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास सचिव के साथ मारपीट की।

घटना के बाद सचिव संघ में भारी आक्रोश देखा गया। मामले को लेकर अभनपुर ब्लॉक सचिव संघ अध्यक्ष शेषनारायण साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सचिव अभनपुर थाना पहुंचे और आरोपी सरपंच पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सचिव संघ ने कहा कि शासकीय कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अभनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *