गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए थे हथियार
पुलिस टीम ने तलाशी अभियान के दौरान एक बैरल बोर राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफल और एक एयरगन बरामद की। इसके अलावा वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा भी जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, बरामद विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विशेष अभियान, इंटेलिजेंस और बीडीडीएस टीम रही शामिल
इस कार्रवाई में पुलिस की विशेष अभियान टीम के साथ इंटेलिजेंस सेल और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम भी शामिल थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर जमीन के नीचे छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया।