रायपुर: भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 जुलाई को ‘ललित टांडी ललित’ नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक पुरंदर मिश्रा के संबंध में अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। शिकायत के अनुसार, इस पोस्ट के जरिए विधायक की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
फिलहाल आरोपी की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।