November 4, 2026

उज्जैन। गुजरात के चर्चित अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाए दोषी शफीक को आठ दिनों की विशेष पैरोल पर मध्य प्रदेश के उज्जैन लाया गया है। गुजरात पुलिस की विशेष टीम उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लेकर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुजरात पुलिस के साथ उज्जैन पुलिस भी अलर्ट है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्थानीय पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार, शफीक को अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

पैरोल की अवधि के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस बल को भी सतर्क रखा गया है। पुलिस के मुताबिक, गुजरात पुलिस की सशस्त्र गार्ड के अलावा स्थानीय थाने और पुलिस लाइन से भी पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

शफीक की गतिविधियों के साथ उससे मिलने आने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य पैरोल की अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचना है।

सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए फंड जुटाने की बात

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान शफीक ने बताया कि उसे अपनी फांसी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पैरवी से संबंधित आर्थिक संसाधन जुटाने और परिचितों व अन्य लोगों से संपर्क करने के लिए आठ दिनों की पैरोल मिली है।

बताया गया है कि पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद गुजरात पुलिस की टीम उसे वापस अहमदाबाद जेल ले जाएगी। फिलहाल, उज्जैन में उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *