November 4, 2026

मध्य प्रदेश के धार जिले के बोरखली में हाईवे पर एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में अहमदाबाद का एक परिवार सवार था, जो उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहा था। वाहन में कुल सात लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, आग में कार और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।

बोरखली हाईवे के पास हुआ हादसा

घटना राजोद थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद का परिवार एर्टिगा कार (नंबर GJ 27 TD 6120) से उज्जैन जा रहा था। इसी दौरान बोरखली हाईवे के पास कार में अचानक आग लग गई। आग फैलने से वाहन में सवार लोग अंदर फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर राजोद थाने की FRV-14 और सरदारपुर थाने की FRV-11 की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

डायल-112 की टीम ने सातों यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस की दोनों टीमों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें दूसरे वाहन से रवाना किया गया।

कार में सवार लोगों की पहचान इस प्रकार बताई गई है:

  • जयस जोशी (58)
  • भारत गोशालिया (59)
  • अपूर्व जोशी (29)
  • कनक जोशी (55)
  • दक्ष गोशालिया (56)
  • अभी गोशालिया (28)
  • मयूर कुमार पटेल (40)

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

कार और सामान जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जल गई। वाहन में रखे कपड़े और करीब 8 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *