May 16, 2026

 जिला मुख्यालय स्थित जेल में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला बंदी ने जेल के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय मृतका देवकी बाई गौहरगंज थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के एक मामले में जेल में बंद थी। महिला ने जेल की बैरक के भीतर अपनी साड़ी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन द्वारा महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की उच्च स्तरीय जांच

जेल के भीतर हुई इस अप्रत्याशित घटना से प्रशासन में खलबली मची हुई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया। जेलर आर.के.चौरे ने दूरभाष पर इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की नियमानुसार उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई

मौके पर पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी के समय पर न पहुंचने के कारण इस संबंध में अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वर्तमान में पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *